दो लोगों ने फांसी पर झूलकर की खुदकुशी

Two people hang himself in sivni MP
दो लोगों ने फांसी पर झूलकर की खुदकुशी
दो लोगों ने फांसी पर झूलकर की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले के धूमा और लखनवाड़ा थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। पहली घटना लखनवाड़ा में हुई। पुलिस के मुताबिक सोमवार की दरमियानी को ग्राम गोलीटोला का निवासी राजेश उइके (30) अपने फूफा यहां ग्राम सीलादेही गया था। जहां उसकी मौत हो गई। घटना का क्या कारण रहा है। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया।

दूसरी घटना धूमा के झालौन गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि झालौन निवासी 19 वर्षीय अखिलेश कुर्वेती एक जुलाई को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। मंगलवार को गांव के जंगल में उसका शव सागौन के पेड़ में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव उतरवाकर उसका पीएम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि अखिलेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Created On :   4 July 2017 5:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story