अंबाला तालाब में डूबने से युवक की मौत

Two Youth dies due to drowning in Ambala pond
अंबाला तालाब में डूबने से युवक की मौत
रामटेक अंबाला तालाब में डूबने से युवक की मौत

डिजिटल डेस्क, रामटेक. सिंदुरागिरी पहाड़ी के तलहटी में बसे नगर के अंबाला तालाब में नानी की राख विसर्जन करने पहुंचे परिवार में से मयूर अशोक कामले (19) तांडापेठ, नागपुर निवासी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार को दोपहर 12 बजे के आसपास हुई। खोजबीन के बाद शाम 4 बजे मयूर का शव बाहर निकाला गया। रामटेक उपजिला रुग्णालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। 

नानी की रक्षा विसर्जन विधि के लिए आया था परिजनों के साथ

जानकारी के अनुसार तांडापेठ, नागपुर निवासी मयूर अपनी नानी के अंतिम संस्कार के लिए रामटेक तहसील के भंडारबोडी में आया था। शनिवार को परिवार के साथ वह अंबाला तालाब परिसर में रक्षा विसर्जन विधि के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि, तालाब की सीढियां उतरते समय मयूर का संतुलन बिगड़ जाने से वह अचानक  तालाब में जा गिरा। उसे बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रयास किया, लेकिन मयूर को वह नहीं बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही रामटेक पुलिस के एक दल ने घटनास्थल पहुंच कर युवक की तलाश शुरू की। अंततः शाम 4 बजे के आसपास मयूर का शव तालाब के बाहर निकाला गया। आकस्मिक मृत्यु के तहत रामटेक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Created On :   26 Jun 2022 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story