- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नरसिंहपुर
- /
- नर्मदा नदी में नहाते समय दो युवक...
नर्मदा नदी में नहाते समय दो युवक डूबे
डिजिटल डस्क नरसिंहपुर। पलोहा थाना पलोहा के अंतर्गत समीपस्थ ग्राम कारजू नगर में ग्राम कल्याणपुर निवासी लखन पिता केहर सिंह कुशवाहा उम्र 20 वर्ष एवं यशवंत पिता देवी सिंह कुशवाहा उम्र 20 वर्ष प्रात: काल करीब 10 : 30 बजे नर्मदा नदी में स्नान करते समय डूब गए । नदी के किनारे मछुआरों ने देखा तो उन्होंने डूब रहे तुम दोनों युवकों मैं यशवंत सिंह कुशवाहा को बचा लिया लेकिन लखन कुशवाहा नदी में डूब जाने का पता नहीं लगा । घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी धर्मराज बघेल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत नरसिंहपुर से 10 सदस्य की टीम को बुलाकर नदी में डूबे युवकों का पता लगाने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जो अभी तक जारी है ।
Created On :   12 Oct 2021 4:00 PM IST
Next Story










