"विवेकानन्द परिसर" होंगे सात प्रवेश द्वारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे  सीएए के लिये जनसमर्थन सभा

Vivekananda campus to be entered by seven, National President Amit Shah to hold public support meeting for CAA
"विवेकानन्द परिसर" होंगे सात प्रवेश द्वारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे  सीएए के लिये जनसमर्थन सभा
"विवेकानन्द परिसर" होंगे सात प्रवेश द्वारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे  सीएए के लिये जनसमर्थन सभा


 डिजिटल डेस्क जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 12 जनवरी को दोहपर 01 बजे जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री शाह की सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने सभा स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। राकेश सिंह एवं  सुहास भगत ने व्यवस्था प्रभारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये।
प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने बताया कि देश के गृहमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर जबलपुर की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। श्री सिंह ने बताया कि, जबलपुर में यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द जयंती के दिन हो रहा है इसलिए इस सभी स्थल का नाम ""विवेकानन्द परिसरÓÓ रखा गया है, साथ ही सभा स्थल में प्रवेश हेतु सात द्वार बनाये गये हैं जिनके नाम गिरिराज किशोर कपूर द्वार, सुभाषचन्द्र बैनर्जी द्वार, मनोहरराव सहस्त्रबुद्धे द्वार, बाबूराव परांजपे द्वार, ईश्वरदास रोहाणी द्वार, शिवप्रसाद चन्पुरिया द्वार, ओंकार प्रसाद तिवारी द्वार रखे गये हैं। सभा स्थल के निरिक्षण के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश लूनावत, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, व्यवस्था प्रभारी प्रभात साहू, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, नगर महामंत्री संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Created On :   11 Jan 2020 3:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story