छुही खदान धंसी, दबकर महिला की मौत - 2 महिलाएं घायल

White clay mine slain, woman dead after being buried - 2 women injured
छुही खदान धंसी, दबकर महिला की मौत - 2 महिलाएं घायल
छुही खदान धंसी, दबकर महिला की मौत - 2 महिलाएं घायल

डिजिटल डेस्क  सिंगरौली (वैढऩ)।  जियावन थाना क्षेत्र स्थित रेही के जंगल में एक छुही खदान धंस गई। जिससे मौके पर छुही निकाल रही तीन महिलाएं खदान के मलबे में दब गईं। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा दोपहर के समय का बताया जाता है। हादसे का पता फारेस्ट विभाग की गश्त टीम को सबसे पहले चला था, टीम जंगल में गश्त कर रही थी। जिसके बाद फारेस्ट विभाग के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और कंट्रोल रूम के माध्यम से नजदीकी जियावन थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसी बीच हादसे की सूचना आसपास के क्षेत्र में भी आग की तरह फैल गई। जिससे मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ भी इक_ा हो गई। बताया जाता है कि दोपहर करीब ढ़ाई बजे घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थानीय लोगों की सहायता से खदान के मलबे में दबी तीनों महिलाओं को करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला। घायल दोनों महिलाओं को देवसर चिकित्सालय में इलाज के लिये भेज दिया गया। जबकि मृत महिला का शव पीएम के भेजा गया। 
ये हैं घायल व मृत
हादसे में मृत महिला 35 वर्षीय मुन्नी शाह और दोनो घायल 30 वर्षीय श्यामकली, 28 वर्षीय संगीता शाह ग्राम परसोहर निवासी बतायी जाती हैं। ज्ञात हो कि करीब सप्ताह भर पूर्व ही गढ़वा थाना क्षेत्र में भी एक छुही खदान धंसकने से एक युवती की मौत हो गई थी। जिले में इस तरह की घटनाएं होती ही रहती हैं। इन घटनाओं से पूर्व मोरवा थाना क्षेत्र में भी एक घटना हुई थी। 
कैसे हुआ हादसा
तीनो महिलाएं अपने निजी कार्य के लिये एक साथ रेही के जंगल में स्थित एक पहाड़ी में छुही निकालने गई थीं। बताया जाता है कि खदान में पहले से दरारें थीं और छुही निकालने के लिये पहाड़ी के नीचे खोद-खोदकर महिलाएं सुरंगनुमा गड्ढ़ा कर रही थीं। तीनों महिलाएं आसपास ही अलग-अलग ऐसे सुरंगनुमा गड्ढ़े करके छुही निकाल रही थीं, तभी अचानक से खदान भरभराकर धंस गई। 
इनका कहना है
हादसा रेही के जंगल में स्थित छुही खदान में हुआ है। इसमें एक महिला की मौत और दो घायल हो गई हैं। खदान वैध नहीं है और यह फारेस्ट की है। इसे फारेस्ट द्वारा बंद भी करा दिया गया था, इसके बाद भी लोग चोरी-छिपे खदान से छुही निकालने जाते रहते हैं। 
- नेहरू सिंह खंडाते, थाना प्रभारी जियावन
 

Created On :   7 Nov 2019 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story