पांढुर्ना न्यूज: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज के विचार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैः सांसद।

डिजिटल न्यूज पांढुर्ना.
शहर के श्री गुरूदेव सेवा मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रसंत वंदनीय तुकड़ोजी महाराज के 58वें पुण्यस्मरण महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज को नमन कर श्री गुरूदेव सेवा मंडल के प्रथम तल पर सभागृह निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा कीं। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज के जीवन चरित्र, राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसंत के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते है। उनके बताए मार्ग पर चलकर मानवसेवा, सामाजिक समरसता व राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। महोत्सव के तहत सुबह गोपाल काला कीर्तन हुआ। जिसमें हभप भीमराव महाराज कोठे ने भगवान बालकृष्ण के चरित्र का संगीतमय एवं आध्यात्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संत ब्रम्ह चैतन्य विभुदत्त महाराज, मठाधिपति वीररूद्रमुनी शिवाचार्य महाराज, रामाश्रयी प्रवीण पालीवाल, पंडित नंदकिशोर जोशी और हभप शंकरराव घाटोडे़ महाराज ने भी आशीर्वचन दिए।
समापन के दौरान पूर्वमंत्री नाना मोहोड़, नपाध्यक्ष संदीप घाटोडे़, भाजपा के वरिष्ठ अशोक मानापुरे, उज्वलसिंह चैहान, प्रकाश बंटी छांगाणी, तेली समाज संगठन अध्यक्ष भूषण केवटे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर खोड़े, एड.विजय केवटे, विष्णु लेंडे, महेन्द्र घोड़े आदि अतिथियों का सेवा मंडल अध्यक्ष सुभाष केवटे एवं उपाध्यक्ष प्रशांत गायधने ने श्रीफल एवं पुष्पमाला से स्वागत किया। मंच संचालन विजय घुघुसकर ने किया। आयोजन में धनराज वंजारी, सुधाकर कोरडे, दिलीप केवटे, कैलाश बालपांडे, खेमराज तितरे, योगेश खोड़े, यादव मस्के, गणेश रेवतकर, दादा बोड़खे सहित सेवा मंडल के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। महोत्सव के माध्यम से राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज के विचारों, मानवता के संदेश और सामाजिक समरसता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
Created On :  
