Pandhurna News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों की सहभागिता जरूरी

लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों की सहभागिता जरूरी
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजित, संवैधानिक मूल्यों और सुशासन पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क,पांढुर्णा। भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पांढुर्णा विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैशाली महाले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में लोकतंत्र की गरिमा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सुशासन की स्थापना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन संचालन की व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य, स्वतंत्रता और संवैधानिक आदर्शों का आधार है। इसकी मजबूती के लिए प्रत्येक जागरूक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। युवाओं और प्रबुद्धजनों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जनहित और सुशासन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, राजेंद्र भलावी, कार्यक्रम संयोजक पंकज नाईक, मोरेश्वर मसकोले, रविराज सोनक, विलास खिड़कड़, संजूबाला सोनवणे एवं रामेश्वर खेडे सहित भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Created On :  

Next Story