शाहनगर न्यूज: हर घर तिरंगा रैली में बच्चों का दिखा देश के प्रति उत्साह

हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के देशभक्ति नारे लगाए

डिजिटल डेस्क शाहनगर। शाहनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत बिसानी में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली शासकीय हाई स्कूल बिसानी से शुरू होकर ग्राम पंचायत परिसर के सामने से गुजरते हुए गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली में मंडल अध्यक्ष बिसानी जयप्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, ग्राम पंचायत बिसानी की सरपंच श्रीमति शशिकलाॅ चौधरी, सचिव सतीश दहायत, वरिष्ठ शिक्षक नीरज तिवारी, एसडीओ प्रशांत वर्मा, उपयंत्री श्रीराम अहिरवार, सेक्टर अधिकारी मोती सिंह, सरपंच प्रतिनिधि हरिलाल सहित पंचगण, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

रैली में सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के देशभक्ति नारे लगाए। अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर रैली में भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।


Created On :   13 Aug 2026 5:51 PM IST

Tags

Next Story