- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सावन के दूसरे सोमवार को हुआ शिव...
शाहनगर न्यूज: सावन के दूसरे सोमवार को हुआ शिव पूजन,
डिजिटल डेस्क शाहनगर । सावन माह के दूसरे सोमवार को बोरी, बिसानी, टिकरिया सहित मुख्यालय शाहनगर में घर-घर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों और घरों में शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिली।महिलाओं ने व्रत रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और शिव महिमा के गीत गूंजते रहे। बिहारी जू मंदिर सहित अन्य शिवालयों में विशेष सजावट की गई थी।
भक्तों ने सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना के साथ व्रत रखे। जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया। शिवभक्ति को लेकर युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।
Created On :   10 Aug 2026 5:01 PM IST
Next Story









