- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- चलनी का जर्जर स्कूल भवन होगा शिफ्ट,...
शाहनगर न्यूज: चलनी का जर्जर स्कूल भवन होगा शिफ्ट, जनपद सीईओ ने दिए निर्देश
शाहनगर डिजिटल डेस्क | शाहनगर ग्राम चलनी के शासकीय प्राथमिक शाला की जर्जर स्थिति और पक्के रास्ते के अभाव को लेकर दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शाहनगर जनपद सीईओ शिवम वर्मा ने दल-बल के साथ स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर पाए जाने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को अन्य सामुदायिक भवन में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ वर्मा ने कहा कि जब तक नए भवन का निर्माण या पूर्ण मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक बच्चों की कक्षाएं सुरक्षित सामुदायिक भवन में संचालित की जाएंगी। साथ ही स्कूल तक पक्के पहुंच मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार किया जाएगा।
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Created On :   13 Sept 2026 7:29 PM IST












