शाहनगर न्यूज: गणेश मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार,

गणेश मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार,
महंगाई ने बढ़ाई चिंता

शाहनगर डिजिटल डेस्क | मुख्यालय शाहनगर सहित बोरी ,टिकरिया , बिसानी,देवरी आदि अंचलों में गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, सोमवार 14 सितंबर से 10 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ होगा, जिसका समापन 25 सितंबर अनंत चतुर्दशी को बप्पा के विसर्जन के साथ होगा।

त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं, वहीं मूर्तिकार गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। पूजन सामग्री और सजावट की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है।

सामग्री महंगी, मूर्तियों की संख्या घटी

वरिष्ठ मूर्तिकार मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि बप्पा को घर लाने के लिए बच्चों की टोलियां दिनभर दुकानों पर पहुंच रही हैं। हालांकि इस बार मूर्तियों की सामग्री, रंग और विघ्नहर्ता की पोशाकों के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 17 सालों के अनुभव में इस वर्ष सबसे ज्यादा महंगाई देखने को मिली है, जिसके कारण इस बार मूर्तियों का निर्माण अपेक्षाकृत कम संख्या में किया गया है।


Created On :   13 Sept 2026 7:02 PM IST

Tags

Next Story