- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दैनिक भास्कर की खबर का बड़ा असर:...
शाहनगर न्यूज: दैनिक भास्कर की खबर का बड़ा असर: तेंदूघाट परियोजना की बाधित पेयजल व्यवस्था बहाल, 27 पंचायतों में लौटी खुशहाली

ङिजिटल ङेस्क शाहनगर | दैनिक भास्कर की जनहितैषी पत्रकारिता का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। तेंदूघाट पेयजल परियोजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की खबर को भास्कर ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद जल निगम और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने युद्धस्तर पर कार्य कर 48 घंटे में ही 27 पंचायतों के 161 गांवों की पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी।उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को तेंदूघाट बांध का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने से गेट खोले गए थे। तेज बहाव से जल निगम की मुख्य पाइपलाइन और विद्युत केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी।
भास्कर बना ग्रामीणों की आवाज तो जागा प्रशासन -
ग्रामीणों की पेयजल समस्या को जब दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासन हरकत में आ गया।
जल निगम और विद्युत विभाग की सराहनीय भूमिका -
जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सचिन हार्डिकर, इंजीनियर विशाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने तेज बहाव के बीच पाइपलाइन को दुरुस्त किया।
वहीं विद्युत विभाग के जेई अजय प्रजापति, लाइनमैन रोहणी पटेल, राकेश चौधरी ने सागर से 50 मीटर केबल मंगाकर रविवार को ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी।
सोमवार से सभी पंचायतों में हर घर जल योजना के तहत नियमित जलापूर्ति शुरू हो गई है।क्षेत्रवासियों ने दैनिक भास्कर को जनहित की आवाज उठाने के लिए, तथा जल निगम और विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया है।
Created On :   23 Aug 2026 3:31 PM IST












