Shahnagar/Panna news: बारिश थमी, नदियों का जलस्तर घटा

लोगों से सतर्कता की अपील

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर

दो दिन की लगातार बारिश के बाद शाहनगर की नदियों का जलस्तर अब कम हो रहा है। केन, उमेही, पतने और अलोनी नदी में पानी उतरने से बाढ़ का खतरा टलता दिख रहा है।प्रशासन ने राहत कार्य जारी रखते हुए सभी पटवारियों को अपने हल्कों में रूकने और पुलिस को नदी किनारे निगरानी के निर्देश दिए हैं। शाहनगर एसडीएम रामनिवास चौधरी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है लेकिन लापरवाही न बरती जाए।

एसआई रवि सिंह जादोन ने आम जनता से अपील की है कि नदी-नालों से दूर रहें। पूर्व में बंद हुए शाहनगर-बोरी, बिहरिया-मरहा मार्ग पर भी आवागमन सामान्य होने लगा है।

Created On :   20 Aug 2026 3:36 PM IST

Tags

Next Story