शाहनगर न्यूज: प्राप्ति रिछारिया ने बांधा समां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

प्राप्ति रिछारिया ने बांधा समां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
अपनी सुरीली आवाज में भजन 'आपके चरनन में जादू है भारी, पत्थरा से बन जात नारी' की प्रस्तुति दी

ङिजिटल ङेस्क शाहनगर। ब्लॉक कॉलोनी स्थित तहसीलदार निवास पर आयोजित श्री बांके बिहारी झूलनोत्सव में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा।

कार्यक्रम में ग्राम तिदनी की नन्हीं गायिका प्राप्ति रिछारिया ने अपनी सुरीली आवाज में भजन 'आपके चरनन में जादू है भारी, पत्थरा से बन जात नारी' की प्रस्तुति दी। भजन सुन पूरा परिसर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे।

उपस्थित भक्तजनों ने नन्हीं गायिका की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। आयोजन तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह द्वारा कराया गया था।


Created On :   24 Aug 2026 3:13 PM IST

Tags

Next Story