शाहनगर न्यूज: 10 फुट ऊंचे छज्जे से फिसला 4 वर्षीय बालक,

10 फुट ऊंचे छज्जे से फिसला 4 वर्षीय बालक,
गंभीर रूप से घायल

ङिजिटल ङेस्क शाहनगर। शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महिलवारा में 10 फुट ऊंचे मकान के छज्जे से गिरकर एक 4 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार श्रेयांस चौधरी पिता अजय चौधरी (4 वर्ष) अपने घर की छत पर साथियों के साथ खेल रहा था। तभी तेज गरज के साथ बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए जब बच्चे सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे, तभी छत पर रखी लकड़ी की पाटी फिसल गई। पाटी के साथ ही बालक भी धड़ाम से आंगन में गिर गया।

हादसे की सूचना परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे ईएमटी भानेन्द्र सिंह और पायलट बृजेन्द्र सिंह पटेल ने तत्काल घायल बालक को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी रेफर कर दिया


Created On :   24 Aug 2026 3:59 PM IST

Tags

Next Story