- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ईद-ए-मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन व...
शाहनगर न्यूज: ईद-ए-मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन व कजलिया पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

ङिजिटल न्युज शाहनगर ।आगामी त्योहार ईद-ए-मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन एवं कजलिया पर्व को लेकर शाहनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथी शाहनगर सरपंच मनोज जैन के साथ अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी परसराम ङाबर सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, दोनों समुदायों के वरिष्ठजन एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने त्योहार परंपरागत तरीके से मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।
Created On :   25 Aug 2026 4:03 PM IST












