- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बच्चों को दिया नशा मुक्ति का संदेश
Shahnagar/Panna NEWS: बच्चों को दिया नशा मुक्ति का संदेश

ङिजिटल ङेस्क शाहनगर
विकासखंड शाहनगर के शासकीय माध्यमिक शाला देवरी में साक्षरता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के महत्व और नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनभरन सिंह ने कहा कि नशा एक अभिशाप है। नशा स्वास्थ्य का सबसे बड़ा दुश्मन है, इससे शरीर खोखला हो जाता है नशे से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है और पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है नशे के कारण समाज में मान-सम्मान खत्म हो जाता है।
नशा अपराधों को जन्म देता है
उन्होंने बच्चों से अपील की कि नशा छोड़ो, शिक्षा अपनाओ और अपने जीवन को संवारो।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में श्रीमती चंद्रकांता सिंह, श्रीमती सुधा मिश्रा, उपेंद्र कुमार चतुर्वेदी, अतिथि शिक्षक रामकुमार कोटवार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Created On :   10 Sept 2026 6:12 PM IST











