- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- 47 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों...
पन्ना न्यूज: 47 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार, केन-बेतवा मुआवजा दिलाने के एवज मैं मांगी रिश्वत
डिजिटल डेस्क पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजा प्रकरण में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। लोकायुक्त सागर की टीम ने पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने आदिवासी किसान दयाराम आदिवासी से बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने और जरूरी दस्तावेज बनवाने के एवज में कुल 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इससे पहले वह 30 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 47 हजार रुपये लेते समय हॉस्पिटल चौक, पन्ना में लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया। आरोपी की बाइक की डिग्गी से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है। फिलहाल कोतवाली पन्ना में कार्रवाई जारी है।
Created On :   10 Sept 2026 5:11 PM IST
Next Story












