Panna News: आटो ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, युवक घायल

आटो ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, युवक घायल
रविवार को सुबह १० बजे थाना शाहनगर क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक केन्द्र पुरैना सडक़ मार्ग पर खीला फैक्ट्री प्लांट के सामने एक आटो ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक जय कुमार पिता कत्तो चौधरी उम्र २६ वर्ष निवासी सिमरा देवगांव गंभीर रूप से घायल हो गया।

Panna News: रविवार को सुबह १० बजे थाना शाहनगर क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक केन्द्र पुरैना सडक़ मार्ग पर खीला फैक्ट्री प्लांट के सामने एक आटो ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक जय कुमार पिता कत्तो चौधरी उम्र २६ वर्ष निवासी सिमरा देवगांव गंभीर रूप से घायल हो गया। रिक्शा चालक हदुआ से सुगरहा सवारी छोडक़र खाली रिक्शा चलाते हुए आ रहा था। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर डायल ११२ स्टाफ द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर पहुुंंचाया गया युवक का उपचार शाहनगर में जारी है।



Created On :   13 Jan 2026 1:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story