Panna News: श्रीकांत दीक्षित व अनुपम त्रिपाठी को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

श्रीकांत दीक्षित व अनुपम त्रिपाठी को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
  • श्रीकांत दीक्षित व अनुपम त्रिपाठी को कलेक्टर ने
  • जारी किया कारण बताओ नोटिस

Panna News: गरीब आदिवासी परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने नोटिस जारी किया है। नोटिस पन्ना के टिकुरिया मोहल्ला निवासी श्रीकांत दीक्षित पिता स्वर्गीय भास्कर दीक्षित तथा इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी अनुपम त्रिपाठी पिता रामलखन त्रिपाठी को जारी किया गया है। दोनों को आगामी 15 सितम्बर को सुबह 11 बजे कलेक्टर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए आहूत किया गया है। कलेक्टर ने तहसीलदार पन्ना को निर्देश दिए हैं कि नोटिस की प्रतियां संबंधितों को व्यक्तिगत रूप से तामील कराई जाएं अन्यथा उनके निवास स्थल पर चस्पा कर तामीली सुनिश्चित की जाए। इस प्रकरण में आवेदिका ने 13 जनवरी 2022 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और माता नेत्रहीन हैं। उनके परिवार में केवल दो बेटियां ही संतान हैं। इसी बीच ग्राम जैतूपुर अमानगंज का एक फर्जी व्यक्ति उनके पिता से मिलते-जुलते नाम का फायदा उठाकर स्वयं को परिवार का पुत्र बताता रहा। इसी आधार पर अनुपम त्रिपाठी और श्रीकांत दीक्षित ने मनौर स्थित खसरा नंबर 148/4 रकबा 2 हेक्टेयर भूमि का क्रय फर्जी ढंग से इस व्यक्ति राजाराम से कर लिया। शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से कलेक्टर पन्ना द्वारा जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन को आधार बनाकर कलेक्टर ने नोटिस जारी कर आगामी सुनवाई तय की है।

इनका कहना है

मनौर स्थित आराजी के विक्रय अनुबंध प्रकरण में कलेक्टर पन्ना द्वारा श्रीकांत दीक्षित व अनुपम त्रिपाठी को जिस शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है वह प्रकरण पूर्व में ही जबलपुर उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त किया जा चुका है तथा वर्ष 2022 में संबंधित शिकायत नस्तीबद्ध हो चुकी है। इसके बावजूद झूठी शिकायतों के आधार पर की जा रही कार्रवाइयाँ न्यायालय की अवमानना हैं। कलेक्टर सुरेश कुमार द्वारा श्रीकांत दीक्षित के आर्थिक व्यवसायिक नुकसान और छवि धूमिल करने के उद्देश्य से लगातार आदेश दिए जा रहे हैं जिन पर न्यायालय से स्थगन आदेश भी प्राप्त हैं। अब इस प्रकरण में मेरे पुत्र अनुपम त्रिपाठी को नोटिस जारी कर मुझे जो श्रीकांत दीक्षित का अधिवक्ता हूँ पैरवी से रोकने हेतु दबाव बनाया जा रहा है।

रामलखन त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता पन्ना

Created On :   11 Sept 2025 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story