- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- उल्लास नवभारत साक्षरता के तहत...
Panna News: उल्लास नवभारत साक्षरता के तहत परीक्षा का आयोजन

Panna News: उल्लास नवभारत साक्षरता के अंतर्गत 14 मार्च शनिवार 2026 शनिवार को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक राजेश कुमार पटेल, बीएसी रघुवीर तिवारी, साक्षरता समन्वयक रमेश कुमार प्रजापति के निर्देशन व संकुल प्राचार्य सिमरिया हेतराम कुर्मी के कुशल संयोजन में संकुल अंतर्गत सभी शासकीय विद्यालयों में किया गया। परीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप असाक्षर सम्मिलित हुए संकुल केंद्र के विद्यालयो में आयोजित इस परीक्षा का अवलोकन संकुल प्राचार्य हेतराम कुर्मी, सीएसी प्रदीप कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार कोरी, शिक्षक विनोद कुमार यादव, साक्षरता सह समन्वयक घनश्याम दास अग्रवाल द्वारा किया गया। सभी विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित पाई गई। परीक्षा के सफल आयोजन में सभी संस्था प्रमुखों एवं अक्षर साथियों की सहभागिता सराहनीय रही।
यह भी पढ़े -गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को वितरित किये गये प्रमाण पत्र
Created On :   15 March 2026 2:21 PM IST












