- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- समग्र शिक्षा अभियान की राशि का समय...
Panna News: समग्र शिक्षा अभियान की राशि का समय सीमा में व्यय नहीं करने पर प्राचार्य को नोटिस

Panna News: जिले के पवई विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़वारी के प्राचार्य राजेंद्र कुमार पाठक द्वारा समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्राप्त राशि को समय सीमा पर व्यय नहीं करने पर जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना द्वारा नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने नोटिस में उल्लेख किया है कि कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अनेकों बार मौखिक एवं लिखित तथा व्हीसी के निर्देशों के बाद भी उक्त विद्यालय के प्राचार्य द्वारा समग्र शिक्षा अभियान से प्राप्त राशि का न्यूनतम व्यय किया गया है। प्राचार्य द्वारा प्राप्त राशि का न्यूनतम व्यय करना यह प्रदर्शित करता है कि शाला में संचालित समस्त गतिविधियों का क्रियान्वयन नहीं किया गया है जिससे उनके द्वारा न्यूनतम राशि व्यय की गई है यह कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों के हितों के विरुद्ध है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि अपनी संस्था में नियमानुसार सात दिवस में व्यय पूर्ण कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष व्यय प्रस्तुत करेंगे अन्यथा की स्थिति में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय को लेख किया जाएगा। जिसके लिए आप व्यक्तिश: जिम्मेदार होंगे। नोटिस की प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर पन्ना, अपर परियोजना संचालक लोक शिक्षण संस्थान मध्य प्रदेश भोपाल साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी पवई को भी भेजी है।
यह भी पढ़े -अचल संपत्तियों के नवीन दर निर्धारण के संबंध में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न, कुल 14 प्रतिशत की औसत वृद्धि प्रस्तावित
इनका कहना है
जिनको बजट उपलब्ध कराया गया था उन्हें समय सीमा में उसको संस्था हित में खर्च करना था ऐसे कई प्राचार्य है जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
रवि खरे, जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना
Created On :   15 March 2026 2:31 PM IST













