- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ब्लड डोनर मोटिवेशन वर्कशॉप का आयोजन
Panna News: ब्लड डोनर मोटिवेशन वर्कशॉप का आयोजन

Panna News: शहर के एक स्थानीय होटल में ब्लड डोनर मोटिवेशन वर्कशॉप के तहत दिनांक १२ मार्च २०२६ को प्रात: ११ बजे से ब्लड डोनर मोटिवेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर जिला चिकित्सालय मुरार से आये परमाल सिंह राठौड़ लैब टैक्नीशियन द्वारा ब्लड कैम्प का आयोजन कराये जाने एवं रक्तदाता मोटिवेश हेतु जागरूकता के बारे में सभी को बताया गया। सभी को जानकारी दी गई कि ब्लड देने से किसी तरह की कोई कमजोरी या कोई और परेशानी नहीं आती है एवं ब्लड कौन दे सकता है कौन नहीं दे सकता है इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया जिले में जिन संस्थाओं द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कराया जाता है एवं कई रक्तदाता जो कि हमेशा जरूरतमंद रोगियों के लिए हर समय रक्तदान करने के लिए तत्पर रहते हैं
लगभग ऐसे सभी 50 लोगों का आमंत्रित किया गया जिसमें ब्रह्मकुमारी प्रजापति संस्थान से सीता दीदी, संत निरंकारी मंडल से कविता लालवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय, जेके सीमेंट एवं एनएमडीसी से डॉ. साइना, रतन श्रीवास्तव, श्री पाण्डेय, छत्रसाल महाविद्यालय से एनसीसी कैडेट से सिद्धु, एचडीएफसी बैंक से हरीश भट्ट, कल्पत फाउंडेशन से श्री मेहता, कृषि महाविद्यालय से डॉ. द्वारका, अजयगढ के शासकीय महाविद्यालय से अरविंद कुजूर, समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी, मनीष विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नि मेघा खरे, शिक्षक आकाश जोशी, समाजसेवी राजेश राणा, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से शेफाली बुंदेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीएमएचओ डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी, रक्त कोष अधिकारी रामनाथ ओमरे, विनोद पाल, कंचना मालवीय, लैब टेक्नीशियन ब्लड बैंक सुनील कुमार गुप्ता, मस्तराम रजक, वाहन चालक रवि करण रैकवार ब्लड ट्रांसपोर्ट वेन उपस्थित रहे।
Created On :   15 March 2026 2:33 PM IST














