Panna News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स नामांकित, एक से 3 अप्रैल तक होगा प्रशिक्षण

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स नामांकित, एक से 3 अप्रैल तक होगा प्रशिक्षण
जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार पन्ना जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए नगरीय निकाय एवं तहसीलवार फील्ड ट्रेनर्स नामांकित किए गए हैं। इसके अलावा रिजर्व और अतिरिक्त रिजर्व फील्ड ट्रेनर्स का नामांकन भी किया गया है।

Panna News: जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार पन्ना जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए नगरीय निकाय एवं तहसीलवार फील्ड ट्रेनर्स नामांकित किए गए हैं। इसके अलावा रिजर्व और अतिरिक्त रिजर्व फील्ड ट्रेनर्स का नामांकन भी किया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार द्वारा चयनित फील्ड ट्रेनर्स के समस्त प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। अस्वस्थता के कारण अवकाश की स्थिति में जिला मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इसके अलावा फील्ड ट्रेनर को निर्धारित अवधि के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश प्राप्त करने के संबंध में संस्था प्रमुख द्वारा किसी भी स्थिति में अवकाश में वृद्धि नहीं करने की शर्त पर आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा।

समस्त नामांकित फील्ड ट्रेनर्स को निर्धारित तिथि पर प्रशिक्षण प्राप्त कर दायित्वों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया गया है। चयनित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण डाईट पन्ना में आगामी एक से 3 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक निर्धारित है। सहायक प्राध्यापक एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. बी.एन. जायसवाल द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


Created On :   15 March 2026 3:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story