- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बल्देव जी मंदिर से गणेश मार्केट तक...
Panna News: बल्देव जी मंदिर से गणेश मार्केट तक रेंग रहा यातायात, अव्यवस्थित पार्किंग बनीं मुसीबत

Panna News: शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक मार्ग बल्देव मंदिर चौराहा से लेकर गणेश मार्केट तक इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सुबह से लेकर देर शाम तक इस मार्ग पर रुक-रुक कर लगने वाले जाम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
दुकानों के सामने अवैध पार्किंग प्रमुख कारण
इस अव्यवस्था का सबसे बड़ा कारण दुकानों के ठीक सामने बेतरतीब ढंग से खडे दो पहिया और चार पहिया वाहन हैं। दुकानदार और ग्राहक अपने वाहन सडक़ के काफी हिस्से तक खड़े कर देते हैं जिससे सडक़ संकरी हो जाती है। व्यस्ततम समय में स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
बैंकों में उमडऩे वाली भीड़ से बढ़ता है दबाव
गौरतलब है कि इसी मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक गणेश मार्केट शाखा और सेंट्रल बैंक जैसी प्रमुख बैंक शाखाएं स्थित हैं। प्रतिदिन सैकडों की संख्या में उपभोक्ता अपने कार्यों के लिए यहाँ पहुँचते हैं। बैंकों के पास पर्याप्त पार्किंग स्थान न होने के कारण उपभोक्ता अपने वाहन सडक़ पर ही खडे कर देते हैं जो जाम का मुख्य कारण बनता है।
पुलिस की सख्ती की दरकार
स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का कहना है कि यदि यातायात पुलिस सक्रिय होकर सडक़ पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर चलानी कार्यवाही करें तो इस समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है। वर्तमान में पुलिस की अनुपस्थिति के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर कहीं भी गाडी खडी कर देते हैं। नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन को चाहिए कि इस मार्ग में नो पार्किंग जाने घोषित करें या फिर नियमित रूप से क्रेन और चालान की कार्यवाही की जाये ताकि यातायात सुगम हो सके।
Created On :   15 March 2026 2:38 PM IST














