- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नव साक्षरों में बुनियादी साक्षरता...
Panna News: नव साक्षरों में बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा को लेकर दिखा उत्साह, प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओ में जिले में आयोजित हुई परीक्षा

Panna News: १५ वर्ष अधिक आयु वर्ग के असाक्षर व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता के लिए शिक्षित करने के लिए उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत अक्षर साथी स्वयं सेवकों द्वारा असाक्षरों को साक्षर बनाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत असाक्षर से साक्षर बने व्यक्तियों महिलाओं के लिए प्रदेश के साथ जिले में बुनियादी साक्षरता मूल्याकंन परीक्षा का आयोजन आज १४ मार्च को जिले में स्थित कुल १५०८ प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में सुबह १०:३० बजे से शाम ०५ बजे के मध्य आयोजन किया गया। अधिक से अधिक नव साक्षर परीक्षा में सम्मलित हो सके इसके लिए निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी समय तीन घंटे उपस्थित रहकर परीक्षा देने की छूट नव साक्षरों को मिली। नव साक्षरो में परीक्षा के आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिला। लोग उत्साह के साथ अपने जीवन मे पहली बार परीक्षा देने पहुंचे। महिलाओ में भी परीक्षा में सम्मलित होने को लेकर उत्साह दिखा। स्कूलों मेें परीक्षा देने को लेकर नव साक्षरों की आवाजाही सुबह १० बजे से शुरू हो गई थी और दिनभर परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यालयों में चहल-पहल बनी रही। नव साक्षरों की परीक्षा की बुकलेट का मूल्यांकन भी शिक्षको द्वारा परीक्षा केन्द्र विद्यालय में उपस्थित होकर किया तथा मूल्यांकन के परिणाम आनलाईन पोर्टल पर दर्ज किए गए। परीक्षा के व्यवस्थित आयोजन की निगरानी के लिए उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान अंतर्गत नियुक्त अक्षर साथियों द्वारा नव साक्षरों को परीक्षा में सम्मलित होने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों डीपीसी, एपीसी तथा बीआरसी सीएसी, सह समन्वयक साक्षरता द्वारा केन्द्रो में पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
यह भी पढ़े -आपसी राजीनामा के जरिए लंबित प्रकरणों का निराकरण, 3 करोड़ 1 लाख से अधिक की अवार्ड राशि पारित, 983 व्यक्ति लाभांवित
लक्ष्य से अधिक नव साक्षर परीक्षा में हुए शामिल
जिला प्रौढ अधिकारी रमाकांत खरे ने बताया कि बुनियादी साक्षरता परीक्षा के लिए राज्य स्तर से ४५ हजार नव साक्षरों को परीक्षा में सम्मलित कराने का लक्ष्य मिला था। जिला स्तर पर हमारे द्वारा राज्य स्तर से मिले लक्ष्य से भी अधिक लगभग ५० हजार नव साक्षरों को परीक्षा में सम्मलित कराने की तैयारी की गई। विकासखण्ड स्तर पर परीक्षा में सम्मलित नव साक्षरों की उपस्थित का डाटा संलग्न किया जा रहा है जो रिपोर्ट प्राथमिक रूप से सामने आ रही है अनुमान के अनुसार ४७ हजार से भी अधिक नव साक्षर परीक्षा में सम्मलित हुए। जिला समन्वयक साक्षरता शरद श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य स्तर पर जो लक्ष्य प्राप्त हुआ था उसे अधिक उपलब्धि जिले में अर्जित हुई है। अंतिम संख्यात्मक उपस्थित विकासखण्ड स्तर में संकलित उपस्थिति की जानकारी प्राप्त होने के बाद स्पष्ट होगी।
Created On :   15 March 2026 2:58 PM IST













