Panna News: लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश से भेजे गए जेल

लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश से भेजे गए जेल
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जिले में लंबे समय से लंबित चल रहे स्थाई वारंटो की तामीली हेतु आदेशित किया गया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

Panna News: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जिले में लंबे समय से लंबित चल रहे स्थाई वारंटो की तामीली हेतु आदेशित किया गया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पवई के प्रकरण क्रमांक 872/22 धारा 25(बी) आम्र्स एक्ट का स्थाई वारंटी गगन खम्परिया उर्फ मयंक पिता अशोक खम्परिया निवासी ग्राम पटनाकला एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पवई के ही प्रकरण क्रमांक 745/18 धारा 325, 324, 323, 294, 506, 34 आईपीसी का स्थाई वारंटी छोटेलाल प्रजापति पिता राममिलन प्रजापति निवासी पवई जो क्रमश: 04 एवं 08 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार था उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय के आदेश से उन्हें उप जेल पवई भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार, प्रधान आरक्षक अंजनी तिवारी, आरक्षक मनोज अहिरवार, आरक्षक राकेश डुडवे एवं साइबर सेल पन्ना की सराहनीय भूमिका रही।


Created On :   15 March 2026 2:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story