शाहनगर: सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को शाहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को शाहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण एस थोटा के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहनगर उप निरीक्षक घनश्याम प्रसाद मिश्रा द्वारा स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक २० सितम्बर को स्थाई वारंटी हल्कू आदिवासी पिता फूलचंद्र आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी रैैगुवा थाना शाहनगर को अपराध क्रमांक 287/17 धारा 451, 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत सात वर्षों से फरार चल रहे आरोपी केा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बोरी सहायक उप निरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक. मनीष सिंह, आरक्षक विनोद डाबर, बृजेंद्र अहिरवार की सराहनी भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थाई वारण्टी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है।

Created On :   21 Sep 2023 10:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story