पन्ना न्यूज: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अब प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अब प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
प्रभारी मंत्री एवं मुख्य अतिथि श्री परमार द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड पन्ना में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा

डिजिटल डेस्क पन्ना जिला मुख्यालय पर शनिवार, 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अब उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का संशोधित आदेश जारी किया गया।

प्रभारी मंत्री एवं मुख्य अतिथि श्री परमार द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड पन्ना में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सुबह 8ः55 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। 8ः58 बजे राष्ट्रगीत गायन पश्चात् 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सलामी एवं मार्च पास्ट का कार्यक्रम निर्धारित है। सुबह 9ः30 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जबकि 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह निर्धारित है। मुख्य समारोह में 10ः10 बजे पीटी प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद 10ः50 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 11 बजे राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन होगा।


Created On :   13 Aug 2026 7:47 PM IST

Tags

Next Story