- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- चाकण में 84 किलो गांजा बरामद, दो...
Pune City News: चाकण में 84 किलो गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

भास्कर न्यूज, पुणे। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की नशीले पदार्थ विरोधी टीम ने चाकण क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 किलो 960 ग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, वाहन, मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल 57.73 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिकेत राजेंद्र बिरंगल (24), निवासी खंडोबामाल, चाकण और कुशल उद्धव पाठक (24), निवासी शिवसाई नगर, कोथरूड, पुणे के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, टीम चाकण उत्तर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर खंडोबामाल इलाके में जाल बिछाया गया। कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली गई।
तलाशी में वाहन से 83 किलो 960 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 41.98 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक स्कॉर्पियो, तीन मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चाकण उत्तर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच चल रही है।
Created On :   19 Jun 2026 4:33 PM IST












