Pune City News: दौंड में बड़ी कार्रवाई, 13 लाख का 52 किलो गांजा जब्त

दौंड में बड़ी कार्रवाई, 13 लाख का 52 किलो गांजा जब्त
  • मध्य प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार
  • तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

भास्कर न्यूज, पुणे। दौंड क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में मध्य प्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस निरीक्षक गोपाल पवार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कणोजे (36) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का निवासी है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अहिल्यानगर से सातारा की ओर गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दौंड के रेल्वे फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया। संदिग्ध कार के आते ही पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने पुलिस घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की। भागते समय आरोपी की कार ने एक अन्य चारपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इसके बावजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन को रोककर चालक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान कार से गांजे के कई पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने गांजा, कार और आरोपी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Created On :   25 April 2026 4:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story