Pune City News: रेलवे स्टेशन क्षेत्र में 6 किलो गांजे के साथ 68 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में 6 किलो गांजे के साथ 68 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
  • 3 लाख से अधिक का माल जब्त
  • नशीले पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई

भास्कर न्यूज, पुणे। शहर के चिंचवड़ रेलवे स्टेशन परिसर में नशीले पदार्थों की बिक्री के इरादे से आए एक 68 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 6 किलो गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई अमली पदार्थ विरोधी पथक द्वारा की गई। इस मामले में मालमत्ता गुन्हा विरोधी पथक के पुलिस हवलदार विशाल शिवाजीराव गायकवाड ने चिंचवड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जवाहर अर्जुनदास रामनानी (68, निवासी पिंपरी) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चिंचवड़ पुलिस थाना क्षेत्र में दलोवीनगर से लोकमान्य अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर, चिंचवड़ रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 3 लाख 3 हजार रुपये मूल्य का एक मोबाइल फोन और 6 किलो 55 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे वह अवैध रूप से अपने पास रखे हुए था।

Created On :   4 April 2026 8:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story