- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- रिक्षा चालक पर प्रवासियों ने किया...
Pune City News: रिक्षा चालक पर प्रवासियों ने किया हमला, सिर पर डाला सिमेंट का गट्टा

भास्कर न्यूज, पुणे। कात्रज इलाके में रिक्षा चालक शेखर गोविंद पुजारी (49, संतोषनगर) पर प्रवासियों के साथ हुए वाद विवाद के दौरान हमला किया गया। आरोपियों ने उनके सिर पर सिमेंट का गट्टा डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुजारी ने इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, पुजारी अपने रिक्षा में कात्रज इलाके में खड़े थे, तभी रिक्षा में बैठने को लेकर प्रवासियों के साथ वाद शुरू हुआ। वाद-विवाद के दौरान आरोपियों ने उन्हें गाली दी और मारपीट की।
इस मामले में कुणाल कांबले (बिबवेवाडी) और एस. मिसाल सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुजारी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   4 April 2026 4:09 PM IST
Next Story












