Pune City News: औंध में सार्वजनिक कार्यक्रम में विवाद, चार पर मामला दर्ज

औंध में सार्वजनिक कार्यक्रम में विवाद, चार पर मामला दर्ज
नृत्य करते समय हुई टकराहट के बाद हमला

भास्कर न्यूज, पुणे। इंदिरा गांधी वसाहती में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य के विवाद में चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। चतु:शृंगी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपीयों के खिलाफ कार्रवाई की।

कुणाल नंदकिशोर तुजारे (22, इंदिरा गांधी वसाहत, औंध) ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कार्यक्रम में नृत्य कर रहे थे। साउंड स्पीकर पर गाने बज रहे थे। इसी दौरान नाचते समय प्रमोद घडसिंग द्वारा उनके पिता को धक्का लगा, जिससे वाद शुरू हुआ। इसके बाद आरोपियों ने कुणाल के पिता नंदकिशोर तुजारे को पीटा। जब कुणाल और उसका चचेरा भाई आरोपियों से जवाब मांगने गए, तो उन पर भी हमला किया गया।

इस मामले में प्रमोद घडसिंग, समीर घडसिंग, भय्या सरोदे, तेजस देवकर और ओंकार पाटोले (सभी इंदिरा गांधी वसाहती, औंध निवासी) के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस हवालदार गायकवाड मामले की जांच कर रहे हैं।

Created On :   4 April 2026 4:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story