Pune City News: स्कूलों में परीक्षाओं के दौरान होगी छात्रों की उपस्थिति सत्यापन

स्कूलों में परीक्षाओं के दौरान होगी छात्रों की उपस्थिति सत्यापन
  • 11, 15 और 22 अप्रैल को शिक्षा विभाग के दल करेंगे निरीक्षण
  • 9वीं-11वीं की परीक्षाएं भी इन्हीं तिथियों पर

भास्कर न्यूज, पुणे। राज्य के स्कूलों में नियतकालिक मूल्यांकन परीक्षा के दौरान छात्रों की उपस्थिति की पटपड़तालणी (सत्यापन) की जाएगी। इसके लिए 11, 15 और 22 अप्रैल को शिक्षा विभाग के विशेष दल स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों की उपस्थिति की जांच करेंगे और उसे ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज करेंगे।

इस प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं भी इन्हीं तिथियों पर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा संचालक शरद गोसावी और माध्यमिक शिक्षा संचालक डॉ. महेश पालकर द्वारा परिपत्र जारी किया गया है।

राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के माध्यम से सरकारी, स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं तथा अनुदानित निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए यह नियतकालिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कक्षा 2 से 8 तक की परीक्षाएं 11, 15 और 22 अप्रैल को क्रमशः प्रथम भाषा, गणित और तृतीय भाषा विषयों की होंगी।

इसी दौरान स्कूलों में उपस्थिति सत्यापन की प्रक्रिया भी लागू की जाएगी। परिपत्र के अनुसार, कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति का सत्यापन परीक्षा के दिनों में ही किया जाएगा। वहीं, कक्षा 9वीं के मराठी, गणित और अंग्रेजी विषयों की वार्षिक परीक्षाएं तथा कक्षा 11वीं के मराठी, भौतिकशास्त्र और अंग्रेजी विषयों की परीक्षाएं भी इन्हीं तिथियों पर आयोजित होंगी।

इस पूरी प्रक्रिया के लिए ‘स्टूडेंट पोर्टल’ पर मुख्याध्यापक, केंद्र प्रमुख, विस्तार अधिकारी और शिक्षा अधिकारी को लॉगिन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण दल इन लॉगिन के माध्यम से उपस्थित और अनुपस्थित छात्रों की जानकारी दर्ज करेंगे।

दसवीं-बारहवीं के छात्रों को राहत

कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अलग से उपस्थिति सत्यापन नहीं किया जाएगा। राज्य बोर्ड परीक्षाओं में दर्ज उनकी उपस्थिति को ही मान्य माना जाएगा, ऐसा परिपत्र में स्पष्ट किया गया है।

Created On :   3 April 2026 3:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story