Pune City news: दो गुटों के झगड़े में दखल देने पहुंचे पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की, चौकी में हंगामा

दो गुटों के झगड़े में दखल देने पहुंचे पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की, चौकी में हंगामा
तीन आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज

भास्कर न्यूज, पुणे। वडगांव शेरी इलाके में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे एक पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की करने और बाद में पुलिस चौकी में हंगामा करने की घटना सामने आई है। इस मामले में चंदननगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कॉन्स्टेबल अभिजीत आल्हाट (27) ने इस संबंध में चंदननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 23 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे वडगांव शेरी के बदामी चौक में दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट चल रही थी।

सूचना मिलने पर कॉन्स्टेबल आल्हाट मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वडगांव शेरी स्थित महात्मा फुले पुलिस चौकी में लाया।

चौकी में लाने के बाद आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया और खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। साथ ही, चौकी में मौजूद सामान की तोड़फोड़ भी की गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नीलेश बोराडे ने मौके का दौरा किया।

Created On :   25 April 2026 4:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story