- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रिश्वत लेते पकड़ाया जिला अभियोजन...
rewa news: रिश्वत लेते पकड़ाया जिला अभियोजन अधिकारी

रीवा
लोकायुक्त रीवा की टीम ने सोमवार को सीधी जिले में कार्रवाई करते हुए जिला अभियोजन अधिकारी को १० हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई पंकज कुमार तिवारी निवासी टेकर थाना मझौली जिला सीधी की शिकायत पर की गई है।
लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा ने बताया कि जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार रावत को जिला न्यायालय परिसर सीधी के पार्किंग क्षेत्र में ट्रैप किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायकर्ता द्वारा ९ जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि एक प्रकरण में अभिमत देने के एवज में जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा २० हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत सत्यापन कराए जाने के दौरान आरोपी द्वारा आवेदक से ८ हजार रुपए लिए गए। इसके साथ ही १० हजार रुपए और मांगे गए। जिस पर टीम गठित कर सोमवार को सीधी भेजी गई, जहां आरोपी को १० हजार रुपए लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया है। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
Created On :   13 July 2026 5:35 PM IST










