rewa news: आइस्क्रीम फैक्ट्री लगाने के नाम पर ३१.५० लाख की धोखाधड़ी

आइस्क्रीम फैक्ट्री लगाने के नाम पर ३१.५० लाख की धोखाधड़ी

रीवा

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) रीवा ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से लाखों रुपए का लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों ने पीएमएफएमई योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी हड़पने के लिए केवल कागजों पर ही एक आइसक्रीम फैक्ट्री खड़ी कर दी और पंजाब नेशनल बैंक से 31 लाख 50 हजार रुपए का लोन डकार लिया। शिकायत की जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने मुख्य आरोपियों और सप्लायरों सहित 5 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

ईओडब्ल्यू एसपी डॉ. अरविंद सिंह ठाकुर के मुताबिक इस मामले में प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाए जाने पर कल्पना गुप्ता प्रोपराइटर कल्पना उद्योग जिला रीवा, संदीप गुप्ता पिता मथुरा प्रसाद गुप्ता जिला रीवा, रूपेश कुमार सिंह प्रोपराइटर, रुद्रांश इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी जिला रीवा,संतोष कुमार वर्मा प्रोपराइटर, ओरबिन्दो टेक इन्फ्रा जिला रीवा एवं अंकिता सिंह प्रोपराइटर ओरबिन्दो टेक इन्फ्रा जिला रीवा एवं अन्य संबंधित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) और 61(2) के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Created On :   14 July 2026 5:51 PM IST

Tags

Next Story