Rewa news: दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन

दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन
दिव्यांग छात्राओं में खुशी की लहर

डिजिटल न्यूज़ रीवा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा केंद्र रीवा द्वारा रीवा एवं मऊगंज जिले के कुल 9 विकास खंडों में 6 से 14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन विभिन्न तिथियां में कराया गया। इसमें कुल 1948 बच्चों का पंजीकृत करते हुए 577 छात्रों हेतु जबलपुर की टीम के द्वारा उपकरण हेतु चिन्हित किया गया। साथ ही जिला मेडिकल बोर्ड टीम के द्वारा 193 दिव्यांग बच्चों का 40% से अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। दिव्यांग कन्या छात्रावास घोघर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल की अध्यक्षता में किया गया। विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। इस दौरान दिव्यांग छात्राओं में खुशी की लहर देखने को मिली। शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा , जिला परियोजना समन्वयक राजेश तिवारी जी , एपीसी आईडी दिव्या झा के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित कर आयोजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन रजनीश तिवारी एम आर सी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों में पदस्थ एमआरसी उपस्थित रहे।

Created On :   9 Oct 2026 2:01 PM IST

Tags

Next Story