- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- राम मंदिर के ट्रस्टी चंपतराय का...
रीवा न्यूज: राम मंदिर के ट्रस्टी चंपतराय का अग्रवाल समाज ने किया सम्मान

डिजिटल डेस्क रीवा ।
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि न्यास मंदिर के ट्रस्टी चंपतराय के रीवा आगमन पर अग्रवाल समाज रीवा द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय परिसर में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी पर अग्रवाल समाज रीवा द्वारा शाल, चांदीयुक्त श्रीफल,स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस सम्मान आयोजन में मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना बंसल ने महासभा की ओर से रीवा की प्रसिद्ध सुपारी कला से निर्मित गणपति जी की प्रतिमा भेंट की। बंसल ने कहा कि चंपतराय का सम्मान करना पूरे अग्रवाल समाज के लिए गौरव का विषय है और उनके प्रेरणादायी कार्य समाज को सदैव दिशा देते रहेंगे।अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि समाज की ओर से ऐसी विभूति का सम्मान करना हमारे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।सम्मान समारोह कार्यक्रम में समाज के मुख्य रूप से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एड.,नूतन अग्रवाल एड., कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष जवाहरलाल अग्रवाल. मदन मोहन अग्रवाल. रामनाम बैंक प्रभारी आर जी अग्रवाल अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल शेखर अग्रवाल. आकाश अग्रवाल. इन्जीनियर विष्णु अग्रवाल. जुगल किशोर कनोडिया . गीता अग्रवाल,डॉ.रेखा सिंघल,जवाहर अग्रवाल,अजय अग्रवाल,मनोज अग्रवाल एड.,अमित अग्रवाल सोनू, शारदा अग्रवाल,रूपेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल अन्नू ,जवाहर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Created On :   8 Oct 2026 4:34 PM IST












