- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- अवैध सट्टा पर्ची काटने वाले...
रीवा न्यूज: अवैध सट्टा पर्ची काटने वाले व्यक्तियों को पकड़कर पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

डिजिटल डेस्क रीवा।थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज गौतम द्वारा थाना स्टाफ के साथ मिलकर अवैध सट्टा पर्ची काटने वाले व्यक्तियो को पकड़कर उसके विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया ।
मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकाश चौराहा पार्किंग में कई व्यक्ति अवैध सट्टा पर्ची काट रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी एवं घेराबंदी कर ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनमें
राजेश लखेरा पिता गुरुप्रसाद नि तरहटी रीवा. सलमान अंसारी पिता रमजान निवासी घोघर रीवा. आशिफ अंसारी पिता आजम निवासी मालियाँन टोला रीवा. शाहबाज़ अली पिता हसीम अली निवासी घोघर रीवा. कमलेश सोंधिया पिता रमेश निवासी चिरहुला कॉलोनी रीवा. बुल्ला वर्मा पिता कल्लू निवासी कनौजा रीवा. इंद्रभान केवट पिता रामाश्रय निवासी कोठी रीवा तथा सुल्तान अंसारी पिता रहीम निवासी घोघर रीवा शामिल है। इनके पास से सट्टा पर्चियां नगदी 38380 रुपए एवं पेन बरामद की गई।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम के अलावा प्र.आर. केमला प्रजापति, शबाना बेगम, विकास तिवारी, शंकरदत्त जायसवाल, दिवाकर तिवारी शामिल रहे।
Created On :   8 Oct 2026 4:42 PM IST












