- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- शिक्षक के सूने मकान का ताला तोड़कर...
रीवा न्यूज: शिक्षक के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी,

डिजिटल डेस्क रीवा। समान थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद नगर वार्ड क्रमांक 25 में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रीवा में पदस्थ शिक्षक अनिल तिवारी इलाज के लिए नागपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अनिल तिवारी के मकान के नीचे उनका निवास है, जबकि ऊपर किराएदार पुष्पराज पटेल रहते हैं। पुष्पराज पटेल भी अपने गांव गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने दोनों मकानों में चोरी की। इलाज के बाद जब अनिल तिवारी आज सुबह अपने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था, जिसमें करीब 70 हजार रुपये नगद, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था।
चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान करना चुनौती बन गई है।
घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
Created On :   8 Oct 2026 4:28 PM IST












