रीवा न्यूज: सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

डिजिटल डेस्क रीवा. सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा रहे। अध्यक्षता भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अनंत कुमार गुप्ता ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार मिश्रा रहे। भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी 26 सितंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बेहतर तैयारी के साथ सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने किया। आयोजन में संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर शासकीय कन्या हाई स्कूल से अर्चना सिंह, हाई स्कूल बड़ागांव के प्राचार्य सुदीप राय, शीलू अवस्थी, चौड़ियार से गणेश सिंह, अखिलेश मिश्रा, पूनम दुबे, विमला सिंह, जगन्नाथ दुबे, महेंद्र तिवारी, संतोष सिंह, सौरभ मिश्रा, सर्वेश्वर शुक्ला, बाबूलाल सोंधिया, श्यामलाल बंसल, सूर्यकांत तिवारी,रंजना सिंह. गौरीशंकर कोल, नितिन पांडेय, मुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं एवं छात्राएं उपस्थित रही.


Created On :   21 Sept 2026 7:36 PM IST

Tags

Next Story