- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- यूजीसी नियमों के विरोध में सवर्ण...
रीवा न्यूज: यूजीसी नियमों के विरोध में सवर्ण एकता मोर्चा का प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक अर्थी

डिजिटल डेस्क रीवा।
सवर्ण एकता मोर्चा के बैनर तले सोमवार को यूजीसी से जुड़े नियमों के विरोध में शहर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने विवेकानंद पार्क से रैली निकालकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छोटी पुल तक मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी नियमों को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की तथा विरोध स्वरूप सवर्ण समाज के नेताओं की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर उसका दाह संस्कार किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे यूजीसी के प्रावधानों का विरोध कर रहे हैं और इन्हें वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
रैली में जिले भर से बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। सवर्ण एकता मोर्चा के नेतृत्वकर्ता सुधीर पांडे की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में युवाओं ने "यूजीसी रोलबैक" के नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों से सवर्ण एकता मंच से इंजी. देवेन्द्र सिंह इंजी. शैलेन्द्र दुबे. रमा शंकर दुबे. विकास सिंह. प्रशांत सिंह. मोहित चौबे. जय कृष्ण पाण्डेय. सतीश चौबे. अनुराग मिश्रा आदि की सहभागिता रही।
Created On :   21 Sept 2026 7:14 PM IST












