रीवा न्यूज: विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा.. डिप्टी सीएम

विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा.. डिप्टी सीएम
विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई

डिजिटल डेस्क रीवा.17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित सेवा सकल्प कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तंड क्रमांक 1 में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मुख्य अतिथि में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता मे विजेता संकुल मार्तंड क्रमांक 3 एवं 1 के के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया .इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, प्रभारी जिला शिक्षा राजेश मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रीवा आर. एल दीपांकर, प्रचार मार्तंड क्रमांक एक आरके जैन सहित विद्यालय के छात्र-छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वर्ण है। ऐसे आयोजन विध्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं और उनमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि "मेरे सपनों का भारत" केवल एक विषय नहीं, बल्कि आने वाले समय की दिशा है, जिसे साकार करने के लिए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई। साथ ही उन्होंने 2047 में मेरे सपनों का भारत कैसा होगा इसकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेक नामदेव एवं शिवानंद तिवारी ने किया जबकि संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था शिक्षक शिवेस श्रीवास्तव, संजय द्विवेदी, मयंक पांडेय, मोहम्मद सलीम खान एवं संध्या सिंह ने किया.


Created On :   21 Sept 2026 8:33 PM IST

Tags

Next Story