- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- मगज के लड्डू ,फुलकी एवं अन्य खाद्य...
रीवा न्यूज: मगज के लड्डू ,फुलकी एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण मे मिली गंदगी. लिए गए सैंपल

डिजिटल डेस्क रीवा.मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार अभियान शहर के अंदर चलाया जा रहा है इसके लिए निर्माण इकाइयों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. खाद्य पदार्थ के निर्माण इकाइयों के औचक निरीक्षण के विशेष अभियान में शहर के अशोक नगर स्थित कारखानों की जांच आरम्भ की गई .जांच के दौरान कारखानों में स्वच्छता का अभाव देखने को मिला. कारखानों में अस्वच्छ परिस्थितियों में मगज के लड्डू ,फुलकी एवं अन्य खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था जिन्हें शहर के अनेक प्रतिस्ठानों में सप्लाई करने का कार्य किया जाता है। इसी तरह से महाकाल मिष्ठान धोबिया टंकी के निर्माण कारखाने में जांच के दौरान मैदा 10 बोरी व कलर पाया गया । बताया गया कि मगज के लड्डू के निर्माण में मैदा व कलर की मिलावट की आशंका होने से सैम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है । खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि मिलावट की पुष्टि होने पर संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी ।
Created On :   17 Aug 2026 7:44 PM IST












