Rewa news: विकसित भारत युवा संवाद – युवाओं ने संविधान की प्रस्तावना का लिया संकल्प

डिजिटल न्यूज़ रीवा
संविधान दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, रीवा तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शासकीय विधि महाविद्यालय, रीवा में ‘विकसित भारत युवा संवाद – संविधान संस्करण’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में विक्रम पुरस्कार से सम्मानित कुशल थापा तथा स्पोर्ट्स आइकॉन के रूप में राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांत सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी कुलदीप सिंह गहरवार एवं प्रोफे. डॉ. भोला प्रसाद साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्रालय द्वारा चयनित युवा आइकॉन रचित मिश्रा ने ‘विकसित भारत 2047 विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर अपने विचार रखे। विशेष अतिथि कुशल थापा ने खेल एवं युवा उपलब्धियों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वहीं राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांत सेन ने खेलों में अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं युवाओं द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के आदर्शों, मूल्यों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. योगेंद्र तिवारी ने युवाओं को संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश के विकास में जिम्मेदार नागरिक के रूप में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जतीन सिंह, शुभम, रुचि, सोनम, जय प्रकाश, शिवम, उमा एवं राजलाल दहायत उपस्थित रहे।
Created On :  
