Rewa news: जी.डी.सी. मे विश्व विरासत दिवस का समापन, छात्राओं को दी गई जानकारी

डिजिटल न्यूज़ रीवा
शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रीवा में प्राचार्य डाॅ. विभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे चल रहे विश्व विरासत सप्ताह का का समापन किया गया। इस अवसर पर व्याख्यान माला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि महाराजा पुष्पराज सिंह रहें। मुख्यवक्ता डाॅ. कमलाकर सिंह पूर्व कुललपति भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ. महेन्द्रमणि द्विवेदी, क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा संभाग रीवा रहें। महाविद्यालय में मुख्य अतिथि द्वारा विश्व विरासत के अन्तर्गत सांस्कृतिक महत्व के बारे में छात्राओं को बतायागया । उन्होंने यहां के खान पान इंदरहर के बारे में जानकारी दी एवं विश्व विरासत को ए.आई मोड प्रोजेक्ट करने के लिए छात्राओं को बताया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति एवं INTACH Heritage Academy के अकादमिक सलाहकार मंडल के सदस्य डॉ. कमलाकर सिंह ने कहा कि बघेलखंड की समृद्ध ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के वैज्ञानिक संरक्षण और उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं तथा INTACH को मिलकर कार्य करना होगा। स्थानीय विरासतों के संरक्षण में स्थानीय संस्थाओं की अग्रणी भूमिका होनी चाहिए।
डॉ. सिंह ने विरासत संरक्षण में INTACH की राष्ट्रीय भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इसके लगभग 20 चैप्टर कार्यरत हैं। महाराजा पुष्पराज सिंह के संयोजन में कार्यरत रीवा चैप्टर को और अधिक सक्रिय बनाते हुए अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, स्थानीय महाविद्यालयों, इतिहासकारों, वैज्ञानिकों, वास्तुविदों एवं कलाकारों को इससे जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रीवा की स्थापत्य धरोहरों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार में अन्य चैप्टरों का सहयोग स्वागतयोग्य है, किंतु ऐसे कार्यों में रीवा चैप्टर की अग्रणी भूमिका होनी चाहिए। डॉ. सिंह ने महाराजा पुष्पराज सिंह से आग्रह किया कि रीवा राजपरिवार की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा और विरासत संरक्षण के प्रति उसके समर्पण को देखते हुए राजपरिवार के किसी विशिष्ट व्यक्तित्व के नाम पर INTACH के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार स्थापित करने की पहल की जाए। इससे विरासत संरक्षकों, पारंपरिक हस्तशिल्पियों एवं लोक कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा।
बघेलखंड की विशिष्ट विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने रीवा दुर्ग, गोविंदगढ़ राजमहल, वेंकट भवन, देउर कोठार के बौद्ध स्तूप, चचाई, पुरवा, क्योंटी एवं बहुती जलप्रपातों, रीवा राज्य की ऐतिहासिक गज परंपरा, सफेद बाघ की विरासत, तानसेन एवं बीरबल से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों, बघेली भाषा, लोकसाहित्य तथा सुपारी शिल्प के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता बताई। डॉ इस अवसर पर जीडीसी के प्राध्यापक तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।
Created On :  
