- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 81 हजार की अवैध शराब के साथ आरोपी...
Satna news: 81 हजार की अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ सतना
अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी टीम ने एक आरोपी को 81 हजार रुपए की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सहायक आबकारी आयुक्त एसके उरांव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर सुदर्शन विक्रमादित्य पांडेय ने अपनी टीम के साथ कोटर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी प्रवीण पुत्र रामकिशोर साकेत के घर पर छापा मारकर तलाशी ली तो 81 हजार 654 रुपए की 135.54 बल्क लीटर शराब बरामद हो गई, जिसके संबंध में आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, लिहाजा शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्त में लेते हुए आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कायमी की गई। पूछताछ में आरोपी ने सतेन्द्र पुत्र रोशन लाल गुप्ता को अपना सहयोगी बताया, जिस पर प्रकरण में उसे भी आरोपी बनाते हुए तलाश शुरू की गई है। उक्त कार्रवाई में मुख्य आरक्षक राजकरण त्रिपाठी, शंकर दयाल प्रजापति, आरक्षक अमृता उरमलिया और चालक विविध चौधरी ने अहम भूमिका निभाई।
Created On :   21 Sept 2026 2:22 PM IST












