सतना न्यूज: परिवार बाहर गया, पीछे से सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी चोरी

परिवार बाहर गया, पीछे से सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी चोरी
शुक्रवार देर रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली

डिजिटल डेस्क सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद मछली मार्केट के सामने स्थित मौलवी नगर में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिट्टी-बालू सप्लायर मोहम्मद अकील किसी काम से परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। इसी दौरान शुक्रवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी समेटकर फरार हो गए।

तब मचा हड़कंप

परिवार के लौटने पर चोरी की बात पता चली, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वारदात रेकी के बाद अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।


Created On :   1 Aug 2026 2:01 PM IST

Tags

Next Story